द फॉलोअप डेस्क
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT ) का रिजल्ट रविवार शाम जारी कर दिया गया। इसमें झारखंड के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपना जलवा बरकरार रखा है। रांची की रहने वाली जागृति ने 102 अंक के साथ ऑल इंडिया 17वां रैक हासिल किया है। जागृति रांची के अरगोड़ा की रहने वाली है। उन्हें क्लैट करने की प्रेरणा चाचा से ही मिली। जागृति एनएलयू बेंगलुरु में आवेदन करेंगी। जागृति ने विधिज्ञा इंस्टीट्यूट से लॉ की तैयारी की थी।

पिता शिक्षक हैं
जागृति अरगोड़ा में अपने माता-पिता और एक भाई और एक बहन के साथ रहती हैं। 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने बिशप वेस्टकॉट स्कूल डोरंडा से की है। जागृति अभी जेवीएम श्यामली से 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं। कहती हैं कि एनएलयू बेंगलुरु के लिए आवेदन करेंगी और फिलहाल वह पढ़ाई पर फोकस करेंगी। जागृति ने विधिज्ञा इंस्टीट्यूट से लॉ की तैयारी की थी। उनके पिता आशुतोष कुमार शिक्षक हैं और वर्तमान में लोहरदगा में सेवारत हैं। मां मंजूषा कुमारी गृहणी हैं।
छात्र अब देश हित के लिए करें काम
जागृति विधिज्ञा संस्थान में दो वर्ष करिकुलम का छात्रा हैं। संस्थान के निदेशक शुभम गौतम ने बताया कि अन्य विद्यार्थी अर्णव राज, सत्यजीत शरण, उत्कर्ष समेत अन्य ने भी सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों ने अपने माता-पिता और विधिज्ञा के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डायरेक्टर शुभम गौतम एंड सभी टीम मेंबर ने सफल बच्चों को बधाई दी और कहा की देश हित के लिए काम करें।

काउंसलिंग की प्रक्रिया 22 दिसंबर तक
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी देश के 24 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिल ले सकेंगे।