logo

रांची के कुश प्रभात का इसरो में सहायक पद पर चयन, पिता पेशे से हैं किसान

isro21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची बुढ़मू प्रखंड निवासी कुश प्रभात कुमार साहू का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानी इसरो में सहायक पद पर हुआ है। इस परीक्षा में कुश प्रभात कुमार को ऑल इंडिया रैंक 44 प्राप्त हुआ है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष है। विशेषकर कुश के पिता राम प्रसाद साहू जो साहू जो कि पेशे से किसान हैं और माता कालेश्वरी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। जिन्होंने मुफलिसी में भी रहकर भी अपने बेटे की पढ़ाई से समझौता नहीं किया। वर्ष 2013 में सेंचुरियन युनिवर्सिटी ओडिशा से बी-टेक की पढ़ाई के लिए नामांकित हुए और वहीं उन्हें चंद्रयान और मंगलयान से संबंधित जानकारी मिली। इसके बाद इसरो में कार्य करने की ललक कुश के अंदर जगी और बी-टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रांची आकर इसरो से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें यह सफलता मिल पाई। उन्होंने कहा इस परीक्षा की तैयारी में उनके मामा नरेश साहू और राजेश साहू ने भरपूर मदद की।