logo

शादी तय हुई तो लड़की घर से भाग गई, मोबाइल ऑन होते ही खुला राज

वपोुग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हेसातू गांव में संतोषी देवी की बेटी अचानक एक दिन घर से गायब हो गई। उसके गायब होते ही माता पिता परेशान हो गये। घटना 6 जून की है। लेकिन सिकिदिरी पुलिस ने लापता लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की ने मिलने के बाद बताया कि वह अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी। दरअसल प्रिया के माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। इसलिए वह गुस्साकर चली गई। नाराज होकर वह अपने रिश्तेदार के पास लालपुर चली गई थी। लेकिन माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताया था और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। 6 जून को प्रिया की मां ने सिकिदिरी थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रिया कुमारी का मोबाइल के ऑन हाते ही सिकिदिरी पुलिस में उसका लोकेशन पता किया और शनिवार को उसे लालपुर से बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को उसके परिजन को सौंप दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N