logo

रांची में 2 अक्टूबर को 'ड्राई डे', दशहरा और गांधी जयंती पर शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद

बार.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस साल के दशहरा (विजयादशमी) एवं महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 02.10.2025 (गुरुवार) को रांची जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां एवं क्लब, माइको ब्रिवरी सहित, इसके अतिरिक्त, जेएसबीसीएल (झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लि०) द्वारा संचालित थोक अनुज्ञप्ति परिसर तथा देशी/विदेशी शराब की सभी निर्माणशाला एवं कैंटीन उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर भी पूर्णतः बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह 'ड्राई डे' आदेश सभी तरह के उत्पाद प्रतिष्ठानों पर सख्ती से लागू होगा। इस दौरान यदि कोई भी दुकान या परिसर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री या परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi latest khabar