द फॉलोअप डेस्क
रांची में गुरुवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। नई दर लागू होने के बाद पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनियों की ओर से नई कीमतें जारी कर दी गई हैं, जो 3 सितंबर की सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गईं।

एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा ग्रीन भी महंगे
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी कीमतों के अनुसार, 2 सितंबर को रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर था, जो बढ़कर 105.64 रुपये हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 100.49 रुपये से बढ़कर 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसके अलावा एक्स्ट्रा प्रीमियम (XP95) पेट्रोल की कीमत 114.17 रुपये से बढ़कर 114.55 रुपये और एक्स्ट्रा ग्रीन (X) की कीमत 105.99 रुपये से बढ़कर 106.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
