logo

दुर्गा पूजा में रांची पुलिस की अपील, अफवाहों से बचें; सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट की दें सूचना

a672.jpeg

रांची:

रांची पुलिस ने दुर्गा पूजा में शहर की विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण त्योहार मने, यह सुनिश्चित करने के लिए आम लोगों से कुछ अपील की है। रांची पुलिस ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है। रांची पुलिस ने कहा है कि लोग बिना तथ्यों की जांच-पड़ताल किए कोई पोस्ट शेयर ना करें। पुलिस ने सोशल मीडिया में तैर रहे भ्रामक पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील भी की है।

 

भ्रामक पोस्ट दिखे तो पुलिस को दें सूचना
रांची पुलिस ने कहा कि यदि सोशल मीडिया में कोई भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट दिखता है तो अविलंब पुलिस को सूचना दें। रांची पुलिस ने लोगों आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना, घटना का प्रयास या असामाजिक गतिविधि की शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 7070440888 पर दें या 112 पर कॉल करें।

रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रांची पुलिस के ट्विटर अकाउंटर @ranchipolice और फेसबुक पेज Ranchi Police पर सूचना दें। पब्लिक की शिकायत पर रांची पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि आज ही बुंडू में एक व्यक्ति को धर्म विशेष के देवी-देवताओं के बारे में भ्रामक और अभद्र लेख शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।