logo

सफलता : रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा मोस्ट-वांटेड धनंजय प्रधान, PLFI के नाम पर मांगी थी रंगदारी

a2.jpg

रांची: 

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रांची पुलिस ने मोस्ट-वांटेड अपराधी धनंजय प्रधान को गिरफ्तार किया है। धनंजय प्रधान को पंडरा ओपी के बजरा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से 7 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि धनंजय प्रधान ने हाल ही में नामकुम थानाक्षेत्र में पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

नामकुम थाने में दर्ज हुई थी शिकायत
इस संबंध में नामकुम थाना में जितेंद्र शर्मा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। धनंजत की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। छानबीन के दौरान तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा जाता है कि धनंजय प्रधान का कई हिस्ट्रीशीटर के साथ ताल्लुकात रहा है। करीब 1 दशक पहले तक धनंजय को रांची के अपराध जगत में चर्चित माना जाता था। 

राजधानी के थानों में 53 मामले दर्ज हैं
पुलिस ने बताया कि धनंजय के खिलाफ राजधानी के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट भी लगा है। वो रांची, हजारीबाग और बोकारो के जेल में भी रह चुका है। रांची सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान भी उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। बीते कई वर्षों से उसने नेपाल को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। हाल में उसके खौफ में कमी आई थी।