logo

रांची : रांची पुलिस ने ढू्ंढ निकाला खोए हुए उस बेजुबान को जिसका मिलना नामुमकिन था!

ioio1.jpg

रांचीः 
इंसान गुम हो जाए तो पुलिस का काम होता है उसे ढुंढना। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस कुछ लोगों को ढुंढ़ने में नाकामयाब होती है। इंसान खो जाए तो पुलिस के पास कई क्लू होते हैं जिससे वह उसकी खोजबीन कर सके लेकिन, जब एक जानवर खो जाए तो उसे ढु़ंढ़ना पुलिस के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन रांची पुलिस के लिए यह भी मुश्किल नहीं था। रांची पुलिस ने एक अनोखा रेस्क्यू किया है। कुछ दिनों से गायब एक बेजुबान को पुलिस ने खोज निकाला है। जिसे पुलिस ने ढुंढ निकाला है वह एक बिल्ली थी। बिल्ली के मिलने उसकी मालकिन के जान में जान आ गई है। अब वह खुश हैं। मामला रांची पुलिस के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का है। जहां बिल्ली मालकिन ने हिंदपीड़ी थाने में शिकायत की थी उनकी बिल्ली खो गई है। इसके बाद हिंदपीढ़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिल्ली को खोज निकाला। बताया जा रहा है कि एक विक्षिप्त युवक ने बिल्ली को कमरे कर कैद लिया था जिसके बाद बिल्ली के मालकिन ने पुलिस से गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और विक्षिप्त के चंगुल से आजाद करवाया। ऐसा मामला पहले भी रांची में देखने को मिला है जब एक बिल्ली खो गई थी तो बिल्ली के मालिक ने पूरे शहर में इश्तेहार छपवाया था।