logo

जिस राइफल से डीजे संदीप को मारी गई थी गोली रांची पुलिस ने तुपुदाना के गैरेज से किया बरामद

ीगजपोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रेडिशन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्स्ट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच दिन बाद पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है, जिससे गोली चलाई गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हथियार को राँची के तुपुदाना इलाके से बरामद किया है। हथियार बरामद करने के लिए खुद सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में सिटी एसपी, सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे। बताया जाता है कि हथियार को गैरेज में छुपाकर रखा था। हालांकि रांची पुलिस के कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।


बता दें रविवार 27 मई की रात एक बजे हत्या की घटना हुई थी। इस मामले में रांची पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गया जिले से गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक सिंह को रांची से षडयंत्र के तहत भगाने के मामले में अभिषेक सिंह के पिता अशोक सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस नामजद दो और आरोपी देवा और प्रकाश को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।वहीं एक अन्य आरोपी जो मुख्य आरोपी सह शूटर अभिषेक का साला राहुल रंजन को भी तुपुदाना ओपी क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले ने जेल भेजा है। 


राहुल को पुलिस ने अभिषेक को भागने में सहयोग करने में पकड़ा था। लेकिन जांच में पता चला राहुल चोरी का वाहन को बिहार में खपाता था। संदीप हत्याकांड मामले में पुलिस ने अबतक आठ लोगों को जेल भेजा है। वहीं अभिषेक सिंह और उसके साथी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक्स्ट्रीम बार संचालक विशाल सिंह, उसके पार्टनर, बाउंसर व कर्मी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक्स्ट्रीम बार में मारपीट और हत्याकांड मामले में कुल 17 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को चुटिया थाना पुलिस ने चार दिन के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन में सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कई थानेदारों और एक दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। उसके बाद शुक्रवार की रात अभिषेक ने हथियार छुपाने का राज खोला है। कई लोगों को हिरासत में लेने की भी सूचना है। पुलिस अभिषेक सिंह के भाई रोशन सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के बाद हथियार को छुपाने के फोन और निर्देश रोशन दे रहा था। उसी ने हथियार को देने के लिए कहा था उस युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है।

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News Sandeep Murder Case DJ Boy Murder Case