logo

झारखंड : रांची पोस्ट और नन्हे फरिश्ते ने 2 लड़कियों को बचाया, बनने जा रहीं थीं घरेलू मजदूर 

RANCHI_STATION.jpg

रांचीः 
 नन्हे फरिश्ते टीम लगातार नाबालिगों को रास्ता भटकने से बचा रही है। स्टेशन पर जब भी कोई ऐसे बच्चे या बच्च्यिां दिख जाती है जिसपर टीम को जरा भी शक हो उनकी तहकीकात टीम द्वारा की जाती है। जरा भी कुछ गड़बड़ी निकलने पर यह टीम बच्चों खतरे के मुंह में जाने से रोकती है। इसी क्रम में आज ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रांची पोस्ट और नन्हे फरिश्ते टीम ने दो लड़कियों को बचाया है।


सिमडेगा की हैं बच्चियां 
दोनों लड़कियां दिल्ली में घरेलू मजदूर बनने जा रही थी। ये लड़कियां सिमडेगा की रहने वाली हैं। उन्हें ट्रेन संख्या 12817 (हटिया - आनंद विहार ) से रेस्क्यू किया गया। लड़कियों को प्रेमाश्रय रांची को सौंप दिया गया। इस रेस्क्यू में रेलवे सुरक्षा बल रांची के निरीक्षक सुनीता पन्ना, उपनिरीक्षक सुनीता टिर्की, प्रधान आरक्षी ललिता कुमारी और आरक्षी पी कच्छप ने सहयोग किया है।