logo

Ranchi : SSP ने कहा सबकुछ सामान्य है, इसलिए कुछ घंटों में आंशिक रूप से  मिल सकती है  144 से राहत 

SSP ने कहा सबकुछ सामान्य है, इसलिए कुछ घंटों में आंशिक रूप से  मिल सकती है  144 से राहत 

रांचीः
शुक्रवार की रात से लोग घरों में कैद हैं। 33 घंटे तक इंटरनेट की भी सेवा जारी नहीं थी जिससे लोग घरों में रहकर ऊब रहे हैं। लेकिन कुछ ही देर में इससे राहत मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन निषेधाज्ञा में कुछ छूट देने की सोच रहा है। इस पर विचार किया जा रहा है। चुंकी स्थिती अब सामान्य है तो कुछ घंटे में थोड़ी राहत मिल सकती हैl

 

छूट देने पर विचार किया जा रहा है
राँची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि अब सबकुछ सामान्य है इसलिए 144 पर आंशिक रूप से छूट देने पर विचार हो रहा हैl वहीं इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई हैl हालांकि रांची में हुए उपद्रव का उन्होंने सहारनपुर से किसी भी तरह के कनेक्शन को उन्होंने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में ऐसी कोई बात सामन नहीं आयी हैl