द फॉलोअप डेस्क
रांची विश्वविद्यालय ने पास हुए छात्रों को एक बड़ी रहत दी है। विश्वविद्यालय ने बीते दिन बुधवार 11 काउंटर लगाकर 3000 छात्रों को डिग्रीयां दी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 17 साल बाद आयोजित की जा रही झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज यानि 30 अक्टूबर निर्धारित है। आवेदन के साथ डिग्री प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होने के कारण रांची विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए प्रभारी वीसी प्रो डीके सिंह के निर्देश के आलोक में अवकाश में परीक्षा विभाग खुला रखा था। जहां नियंत्रक संजय कुमार सिंह की मॉनिटरिंग में आवेदन देने वाले 7000 हजार अभ्यर्थियों की डिग्रियां तैयार की गई थी।.jpeg)
बुधवार को विश्वविद्यालय में छुट्टी होने के बावजूद भी डिग्री लेने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए विभाग ने 11 काउंटर बनाए थे, जहाँ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 3,000 डिग्रियां वितरित की गईं।.jpg)
इस दौरान प्रॉक्टर डॉ मुकुंद मेहता, रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साहू और परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह ने स्वयं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। डिग्री बनाने और वितरण के कार्य में वीरेंद्र कुमार वर्मा, मुकेश, संजीत, पियुष, राजू, दीपक, नौशाद, कैफी और मनोज महतो ने सहयोग दिया। अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर अवकाश के दिन काम करके डिग्रियां नहीं दी जातीं, तो वे 17 साल बाद हो रही जेट परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाते।