logo

12 मार्च को रांची–वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ, इन स्टेशनों पर रुकेगी; देखें शेड्यूल

vande_bharat_photo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.10 में प्रस्थान करेगी। वहीं वाराणसी से रांची के लिए ट्रेन शाम 4.05 बजे खुलेगी। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद रांची और लोहरदगा के यात्रियों को वाराणसी जाने में आसानी होगी। केवल 6 घंटे में यात्री रांची से वारणसी पहुंच जाएंगे। 


यहां देखें पूरा शेड्यूल
रांची से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5.10 में प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन का मुरी आगमन 6.10 और 6.12 प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी आगमन 7.10 और 7.12 प्रस्थान,राजबेडा-7.25, कोडरमा आगमन 8.40 और 8.42 प्रस्थान, गया आगमन 10.00 और 10.05 प्रस्थान, सासाराम आगमन 11.03 और 11.05 प्रस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12.15 और 12.20 प्रस्थान और वाराणसी दिन के एक बजे पहुंचेगी।
वाराणसी से रांची के लिए शाम 4.05बजे खुलेगी ट्रेन
रांची वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर मे वाराणसी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 20888 रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस शाम के 4.05 मिनट में प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 4.40 और 4.45 प्रस्थान, सासाराम आगमन 5.48 और 5.50 प्रस्थान, गया आगमन 6.45 और 6.50 प्रस्थान, कोडरमा आगमन 7.50 और 7.52 प्रस्थान, बोकारो स्टील सिटी आगमन 9.50 और 9.55 प्रस्थान, मुरी आगमन 10.48 और 10.50 प्रस्थान और रांची रात को 11.55 मिनट में पहुंचेगी।


जानें कितना है किराया
सांसद संजय संठ ने कहा है कि 12 मार्च को पीएम रांची–वाराणसी के अलावा 10 वंदे भारत और रेल परिजनाओं का उद्धाटन करेंगे। वहीं ट्रेन की जानकारी देते हुए डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि यह ट्रेन रांची-बोकारो, कोडरमा,गया होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से वाराणसी पहुंचेगी। किराए की बात करें तो 1390 से 2600 रुपए का भुगतान कर यात्री आराम से रांची से वाराणसी पहुंच जाएंगे।