द फॉलोअप डेस्क
रांची हिंसा मामले में सीआईडी ने 10 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। मामला की जानकारी देते हुए सीआईडी के डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा ने बताया कि मो. नकीब, मो. माजिद आलम, मो. मुन्ना गद्दी, मो. सद्दाम गद्दी, मो. जमाल गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शदाब आलम और मो. अजीम उर्फ अजीमूशान का वारंट कोर्ट से ले लिया है। अब पुलिस इन आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। बता दें कि बुधवार को रांची CJM (चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है।

हिंसा में दो की गई थी जान
रांची के मेन रोड में 10 जून 2022 को उपद्रव, गोलीबारी और पत्थरबाजी में विरोध मार्च निकालने वाले जुलूस में शामिल दो युवकों की जान चली गई थी। इस घटना में दोनों तरफ से दो दर्जन से अधिक पुलिस और आम लोग जख्मी हुए था। जिनका रिम्स में इलाज कराया गया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT