logo

रांची : ट्रेन में अकेली बैठी थी महिला, RPF के जवानों ने किया फिर ये बेमिसाल काम

RPF.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची स्टेशन में ट्रेन में एक महिला अकेली बैठी थी। RPF के जवानों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने गुमसुम महिला से पूछताछ की। महिला उनके सवालों के तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। यहां निरीक्षक एस के झा द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम ममता, पिता घनश्याम यादव, रहनेवाली भागलपुर बिहार का बताया। बताया कि वो घर से भागकर यहा आई है। 

महिला की चचेरी बहन पहुंची लेने 


महिला की ओर से कोई मोबाइल नंबर नहीं बताने पर निरीक्षक झा द्वारा लोकल पुलिस भागलपुर से संपर्क साधा गया। इस घटना के बारे मे बताया गया। बाद मे उक्त महिला की चचेरी बहन आरपीएफ पोस्ट रांची पहुंची। सत्यापन के उपरांत उक्त महिला को उसे सौप दिया गया। मामले में पता चला कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - RPFHELPWOMANJHARKHAND