logo

सिक्किम : रांची जेवियर कॉलेज की छात्रों से भरी बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, 3 स्टूडेंट को गंभीर चोट 

gangt.jpg

सिक्किम: 
रांची के संत जेवियर कॉलेज का बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है बस में 22 छात्र सवार थे। छात्र कॉलेज  की ओर से सिक्किम टूर पर गए हैं। रांची के 22 से अधिक छात्र गैंगटोक में बस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायलों में से कई को ताडोंग के नजदीकी केंद्रीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है।  हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 3 छात्रों की स्थिती गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी बीएड के छात्र हैं। घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।