रांची
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब में रविवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक को डूबते देखा और तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के
लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।