द फॉलोअप डेस्क
दीपावली के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में अस्पताल के सभी विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व टीम भावना का प्रदर्शन किया।.jpeg)
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था “सेवा ही परम धर्म” थीम पर बनी रंगोली, जिसे ऑपरेशन थियेटर (OT) टीम ने तैयार किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान IPD वार्ड टीम को तथा तृतीय स्थान लैब विभाग को मिला।
पुरस्कार वितरण डॉ. वंदना प्रसाद (निदेशक), डॉ. एस. पी. मिश्रा (एम.एस.), डॉ. बिनीता वर्मा तथा डॉ. सुरुचि पल्लवी द्वारा किया गया।.jpg)
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशांत कुमार (एच.आर. मैनेजर), ममता कुमार (क्वालिटी एग्जीक्यूटिव), रिया कुजूर (असिस्टेंट आई.सी.एन.) तथा रजनीश प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. वंदना प्रसाद तथा श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की पूरी टीम ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और संदेश दिया- “दीपावली का असली प्रकाश सेवा, करुणा और मानवता के दीप जलाने में है।”