logo

रणजी ट्रॉफी : झारखंड के खिलाफ 200 रन पर सिमटी विदर्भ की पहली बारी, सुशांत ने झटके 4 विकेट

a2210.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुक्रवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर झारखंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए विदर्भ की पहली पारी महज 200 रन पर समेट दी। इंडियन प्रीमियर लीग में चुने गये रांची के सुशांत मिश्रा ने सर्वाधिक 4 बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि, झारखंड की बल्लेबाजी पहली पारी में निराशाजनक रही। टीम ने महज 10 रन के स्कोर पर 3 अहम विकेट गंवा दिये हैं। 

सुशांत मिश्रा ने लिए 4 विकेट 
पहली पारी में झारखंड के गेंदबाजों का बेहतर प्रदर्शन रहा। सुशांत मिश्रा ने विदर्भ के सर्वाधिक 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। विकास कुमार और शाहबाज नदीम ने 2-2  विकेट चटकाए। वहीं सुप्रियो चक्रवर्ती और अनुकूल राय के 1-1 विकेट की मदद से झारखंड विदर्भ की पहली पारी महज 200 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। टीम ने महज 10 रन पर 3 विकेट गंवा दिये।

गुजरात ने सुशांत को 2.20 करोड़ रुपये खरीदा 
बता दें कि रांची के सुशांत मिश्रा एक उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं। सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात टाइटंस ने उनको 2.20 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि झारखंड के 3 खिलाड़ियों का इस वर्ष आईपीएल में चयन हुआ है। रांची के सुशांत मिश्रा के अलावा जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र और रॉबिन मिंज को आईपीएल में जगह मिली है। रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस जबकि कुमार कुशाग्र हो दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में शामिल किया है।