logo

JJMP उग्रवादियों से अकेले भिड़ गए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, ऐसे लिया लोहा

shankar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JJMP उग्रवादियों और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रंका थाना प्रभारी ने काफी बहादुरी से उग्रवादियों का सामना किया। उन्होंने अकेले ही उनलोगों से लोहा ले लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस बल पीछे रह गई लेकिन शंकर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर अकेले ही उग्रवादियों से लोहा ले लिया। उन्होंने उग्रवादियों  को आगे ही नहीं बढ़ने दिया,लागातार गोली चलाते रहे। दोनों ओर से लगातार हो रही फायरिंग में शंकर प्रसाद को गोली लग गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। रांची के मेडिका में इलाजरत हैं।


जंगल में चट्टान गोलीबारी का दे रहे प्रमाण
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार JJMP उग्रवादी गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा जंगल में सक्रिय है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP उग्रवादी चल रहे सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने वहां पहुंचेंगे। इसी सूचना के आधार पर रंका थाना प्रभारी वहां पहुंचे थे। ढ़ेंगुरा जंगल से 300 मीटर दूरी स्थित एक जंगल में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से जमकर गोलियां चली है। जंगल में चट्टानें इस बात का प्रमाण दे रहे हैं। केवल एक पत्थर पर सात गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं कई जगह खून के धब्बे के निशान भी पाए गए है। ऐसे में कहा जा रहा है मुठभेड़ में उग्रवादियों को भी गोली लगी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।