logo

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत में तेजी से सुधार, जल्द लौट सकते हैं रांची

SHIBUANJ.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बीते 9 फरवरी को राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको रांची के मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें चेन्नई के अपोलो रेफर कर दिया था। अब अच्छी खबर यह है कि शिबू सोरेन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह जल्द  ही रांची लौट सकते हैं। उनकी बेटी अंजलि सोरेन पिता से मिलने पहुंची थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा है कि ईश्वर के आशीर्वाद से और आप सभी के प्रेम से बाबा के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। बाबा का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। वह आप सभी के बीच जल्द ही वापस आयेंगे। बता दें कि दिशोम गुरु के फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन है। 

यह भी पढ़ेंः- मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज


सांस लेने में हो रही थी तकलीफ 
डॉक्टरों की देखरेख में शिबू सोरेन के सेहत में काफी सुधार है। शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। सबसे पहले रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। वहां से गुरुग्राम के मेदांता में रेफर किया गया था। जिसके बाद वह स्वस्थ होकर रांची लौटे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनकी सेहत गिर गई है। हालांकि डॉक्टरों की देखरेख में वह अब ठीक हो रहे हैं। दिशोम गुरू के बीमार होने पर तमाम लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने लगते हैं। अभी भी लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि शिबू सोरेन जल्द लौटकर हमारे बीच आ जाए। बता दें कि 9 फरवरी को भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी जिसके बाद ही उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT