logo

रांची में जल संकट को लेकर सड़क पर उतरी राष्ट्रीय युवा शक्ति, पी.एच.डी कार्यालय में ताला लगाकर टांग दी चूड़ी

watar_crises.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण राज्य में जल संकट गहराता जा रहा है। रांची वासियों को पानी दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पी.एच.डी कार्यालय का घेराव किया एवं तालाबंदी कर गेट पर चूड़ी टांग दी। आज मेकॉन चौक से पी.एच.डी कार्यालय तक मार्च किया गया।  मार्च पी.एच.डी कार्यालय पहुंचने के तत्पश्चात सभा में तब्दील हो गई। 


रांची के लोग पानी के लिए तड़प  रहे हैं
केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि राजधानी रांची के लोग पानी के लिए तड़प  रहे हैं। पीएचडी विभाग एवं यहां के अधिकारी को इससे कोई मतलब नहीं है। आज राजधानी के सैकड़ों गली-मोहल्ले ऐसे हैं जहां पूरी रात पानी के लिए महिला, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग पानी के लिए रात जागी कर रहे हैं। रांची वासियों को नल का जल के माध्यम से जो सप्लाई पानी मिल रही है वह पूरी तरह गंदी है। सप्लाई नल का पानी का खुलने का कोई समय नहीं है। 


यहां के नेता को केवल वोट से मतलब
राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से मांग की गई है कि पी.एच.डी विभाग प्रत्येक दिन अखबार के माध्यम से समय बताएं कि किस एरिया में कितना बजे नल का जल मिलेगा। आज राजधानी रांची में जुडकों के द्वारा दर्जनों की संख्या में पानी का बड़ा-बड़ा टंकी बनाई जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा पानी की टंकी बनकर तैयार है। पाइपलाइन बिछ चुकी है लेकिन रांची के बड़ी आबादी को पानी कब नसीब होगा या तो पीएचडी विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं। आज राजधानी के जितने भी नेता, अधिकारी हैं उन्हें रांची की जनता से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ वोट से मतलब है। जिस राजधानी के राज्य गठन से लेकर आज 24 वर्षों तक लगातार झोला भर कर वोट दिया, मंत्री बनाया उन्हें भी जनता से कोई मतलब नहीं है। 


 

Tags - JharkhandJharkhand newswater crises newsRashtriya Yuva Shaktiuttam yadav