logo

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध में आई कमी, क्या कहती है NCRB की रिपोर्ट?

ncrb.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
NCRB 2022 की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध में कमी आई है। वर्ष 2021 में महिला अपराध दर 43 थी, जो 2022 में घटकर 40.2 हो गई है। महिलाओं से संबंधित दर्ज मामलों पर चार्जशीट दाखिल करने में भी तेजी आई है। चार्जशीट दाखिल करने में झारखंड की दर 80 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले चार्जशीट दाखिल करने में यह दर 79.7 थी। 


अपराध का दर कहां क्या है
NCRB के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की दर दिल्ली में 144.4, हरियाणा में 118.7, तेलंगाना में 117, ओडिशा में 103.3, राजस्थान में 115.1, आंध्र प्रदेश में 96.2 है। किडनैपिंग के मामले में भी झारखंड पीछे है। यहां अपहरण की दर 4.9 है, जबकि छत्तीसगढ़ में 9.1, ओडिशा में 12.7, बंगाल में 8.2 और उत्तर प्रदेश में 6.9 है। 

बच्चों से संबंधित अपराध में भी झारखंड पीछे 
जारी रिपोर्ट के अनुसार बच्चों से संबंधित अपराध में झारखंड नीचे से चौथे नंबर पर है। यानि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध दर में भी झारखंड में कमी दर्ज की गई है। यहां यह दर 13.9 है। राज्य की सीमा से जुड़े हुए राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ में 63.4 है। बच्चों से संबंधित मामलों की चार्जशीट दर्ज करने में झारखंड की दर 90.1 है, यह दर 2021 की रिपोर्ट के अनुसार 83.7 थी।