logo

बड़ी खबर : शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने खुद को लगाई आग फिर प्रेमिका को लगाया गले, युवक की हुई मौत, युवती बुरी तरह झुलसी

541.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाराष्ट्र
के औरंगाबाद में सोमवार को एक प्रेमी ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से इंकार किया तो गुस्साए प्रेमी ने कॉलेज में ही खुद को आग लगा ली। इतना ही नहीं पास में खड़ी अपनी प्रेमिका को गले से लगा लिया। नतीजतन घटना में लड़के की मौत हो गई। जबकि, लड़की बुरी तरह से झुलस गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की करीब 55 प्रतिशत झुलस गई है। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि मृतक गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।

क्या है मामला
पुलिस
के अनुसार लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्पलीट कर रही थी। इसी दौरान गजानन अपने साथ एक केन में प्रेट्रोल लेकर उससे मिलने पहुंच गया। यहां गजानन ने लड़की से पूछा कि उसने शादी का प्रप्रोजल क्यों ठुकराया? फिर लड़की के जवाब के बाद अपने साथ उसके ऊपर भी पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद लाइटर से खुद पर आग लगाने के साथ उसे भी गले लगा लिया। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने के साथ दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गजानन की मौत हो गई। 

पीड़िता के परिजनों ने कराया मामला दर्ज
पीड़ित लड़की के परिजन का आरोप है कि गजानन के माता-पिता ने लड़की को शादी को लेकर धमकी दी थी। कहा था कि अगर गजानन से शादी नहीं करोगी तो दोनों को जान से मार देंगे। इस लिए पीड़ित लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाना में मामला दर्ज कराया।