logo

रांची : झांसा देकर बनाया संबंध, अब शादी से मुकरा, 8 माह की गर्भवती है नाबालिग

झांसा देकर बनाया संबंध, अब शादी से मुकरा, 8 माह की गर्भवती है नाबालिग

रांचीः 
जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने यौन शोषण का एफआईआर दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसे गर्भवती किया औऱ अब शादी से मुकर रहा है। आरोपी का नाम कुलदीप महतो है। आरोप है कि कुलदीप महतो ने पहले नाबालिग का मोबाइल नंबर लिया। उससे फोन पर बातचीत करने लगा। एक दिन लड़की के घर आ गया जब उसके घर पर कोई नहीं था। लड़की का कहना है कि युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसलिए वह उसके झांसे में आ गई। उसके साथ संबंध बनाया। फिरव वह लगातार कई बार सम्बन्ध बनाता रहा। इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जब लड़की के माता पिता को यह बात पता चली तो आरोपी युवक के माता पिता से शादी करने की बात कही लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बाद नाबालिग ने उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि लड़की करीब आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई में जुटी है।