logo

Crime : चाईबासा में रिश्ते के चाचा ने पति-पत्नी को पीटा, बच्चे ने भागकर बचाई अपनी जान

1da65121-1cc5-4854-9ffd-78ee5b6600924.jpg

चाईबासा: 

चाईबासा में मारपीट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक टोंटे थानाक्षेत्र के अति-नक्सल प्रभावित बुंडू गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित की पहचान गोमेया केराई के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि अपराधियों ने गोमेया केराई की पत्नी को भी पीटा। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

चाचा ने ही भतीजे के साथ मारपीट की
इस बीच पीड़ित गोमेया कुराई ने आरोप लगाया है कि उसे और उसकी पत्नी को पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही रिश्तेदार नूरिया केराई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गोमेया केराई अपनी पत्नी और 8 साल के बेटे मान सिंह के साथ बाजार गया था। बाजार से लौटते समय जैसे ही वे लोग टोला बेरुसाई पहुंचे तभी उसके रिश्तेदार सहित तीन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की। वे किसी तरह जान बचाकर भागे। 

गोमेया केराई ने टोंटे थाना में शिकायत की
गोमेया केराई ने कहा कि जैसे ही उनके साथ मारपीट शुरू हुई, उनका बेटा किसी तरह भागकर घर पहुंचा और अपने बड़े भाई लादू केराई को घटना की जानकारी दी। फिलहाल गोमेया केराई ने अपने चाचा नूरिया केराई और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। टोंटे थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।