logo

असिस्टेंट प्रोफेसर का शव लेकर राजभवन के पास प्रदर्शन कर रहे परिजन

ranchi5.jpg

द फॉलोअप टीम ;

तमिलनाडु के कोयंबटूर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त बोकारो के समीर कुमार की संदेहास्पद मौत को लेकर परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। समीर कुमार का शव गुरुवार की सुबह रांची पहुंचा। जिसके बाद परिजन शव के साथ राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि परिजनों ने बताया कि समीर की मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है। परिजन आरोपियों को फांसी देने के मांग कर रहे है। परिजन असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत को हत्या बता रहे है। वे तमिलनाडु सरकार से भी मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

मंगलवार की सुबह फंदे से लटका मिला था शव
बता दें, समीर झारखंड के बोकारो के पेटरवार के रहने वाले थे और वे तमिलनाडु में कोयंबटूर के कारूण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस में असिस्टेंड प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थे। उनका शव शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर की सुबह इंस्टिट्यूट के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।