logo

झारखंड में गर्मी से राहत की उम्मीद, कल से बदलेगा मौसम; 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश 

RAIN3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने रविवार से मौसम बदलने का संकेत दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 27 अप्रैल से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाएंगे और आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात के आसार हैं। हालांकि, पलामू और आसपास के जिलों में अभी राहत नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। 27 से 30 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में खास अंतर नहीं आएगा, लेकिन 27 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज हुआ।

26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की शुरुआत होगी। 27 से 30 अप्रैल को आंधी, ओलावृष्टि, वज्रपात और बारिश की संभावना हैं। 27 अप्रैल के बाद से  तापमान में गिरावट होगा। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Weather News Weather Latest News