logo

Jharkhand : हज यात्रियों में नाराजगी, इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी की कार्यशैली पर उठाये सवाल

6237acb0-7f51-4a51-b8fd-f04840c7da8d.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यशैली पर डॉक्टर इरफान अंसारी ने निशाना साधा है। रांची के कडरू में स्थित झारखंड हज हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने पर सवाल उठाया है। इरफान अंसारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी के देश से बाहर रहने के कारण ही हज मामले में विलंब हो रहा है। हज यात्रियों का हज आवेदन भरने में विलंब होने के कारण झारखंड के हज यात्रियों में काफी नाराजगी है। दिल्ली में मंत्री के  नहीं मिलने पर अल्पसंख्यक मंत्रालय के पदाधिकारियों से मिलकर अंसारी ने मांग पत्र सौंपा है। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है की रांची इंबार्केशन से ही हज यात्रियों का उड़ान हो,और हज यात्रियों की उम्र सीमा समाप्त हो।

हज यात्रियों के लिए हज हाउस में होगी समुचित व्यवस्था

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में 1400 हज यात्रियों का सफलतापूर्वक हज पर रवाना किया गया। इस वर्ष 2023 में 6000 हज यात्रियों के आवेदन आने की संभावना है। हज यात्रियों के हज के रवानगी के दौरान राज्य सरकार द्वारा हज हाउस कडरू रांची में रहने और खाने का समुचित व्यवस्था किया जाएगा।