द फॉलोअप डेस्कः
21,23 एवं 24जून को होने वाली चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि देश में हुए नीट पेपर लीक के मामले में राज्यव्यापी प्रदर्शन का आयोजन 21 जून को किया गया है उसे देखते हुए समीक्षा बैठक स्थगित की गई है तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड के लिए बैठक आयोजित की गई है जिसमें झारखंड से वरीय नेतागण भाग लेंगे। इसी वजह से 23 एवं 24 जून को विभिन्न लोकसभा के लिए होने वाली समीक्षा समिति की बैठक स्थगित की गई है। सोनाल शांति समिति अब 29 जून को रांची लोकसभा, 30 जून को चतरा लोकसभा के लिए चतरा एवं लातेहार में 1 जुलाई को लोहरदगा एवं 2 जुलाई को खूंटी तथा 3 जुलाई को धनबाद लोकसभा में समीक्षा बैठक करेगी।