logo

अधिकार 10 हजार का और काट दिया 4 करोड़ का चेक, पंडरा बाजार समिति के पर्यवेक्षक साधन कुमार पर गंभीर आरोप

नगजलोल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के पंडरा बाजार समिति में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद को मिली शिकायत के आधार पर बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिषद के अध्यक्ष रबीन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित अधिकारी को अधिकतम 10 हजार रुपये तक का चेक जारी करने का अधिकार था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये का चेक जारी कर बैंक के माध्यम से भुगतान करवा दिया। इस पर बैंक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और मामले की जानकारी उन्हें भी दी गई है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एजी से भी अनुरोध किया गया है। परिषद ने पहले साधन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, वित्तीय गड़बड़ी, उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी और अनुशासनहीनता जैसे आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल, निलंबन के साथ ही साधन कुमार का तबादला चाईबासा कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।