logo

अज्ञात अपराधियों ने रिम्स कर्मी को मारी गोली, जानिए कैसे बचाई जान

रांची2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चांडिल मैदान के पास एक युवक को अज्ञात अपराधिय़ों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। युवक को गोली कंधे के पास लगी। परिजनों के सहयोग से उसे रिम्स ले जाया गया। घटना गुरूवार की देर रात की है। घायल युवक का नाम राजेश मलिक है, जो रिम्स में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 
घर लौटने के दौरान मारी गोली
जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात राजेश मलिक अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रांची के ओरमांझी से अपने घर बरियातू लौट रहा था। जैसे ही वह बरियातू स्थित चांडिल मैदान के पास पहुंचा, वहां पर पहले से मौजूद दो अज्ञात अपराधियों ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली राजेश के कंधे में जा लगी। जिसके बाद वह किसी तरह से बाइक चलाकर अपने घर पहुंचा। परिजनों आनन- फानन में उसे रिम्स ले गये और वहां उसे भर्ती करवाया।


शुक्रवार को दी गई पुलिस को जानकारी
बरियातू ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना उनको गुरूवार की रात तक नहीं मिली थी। शुक्रवार की सुबह को राजेश के परिजन थाना पहुंचे और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस रिम्स पहुंची। इधर, गोलीबारी में घायल राजेश मलिक की स्थिती खतरे से बाहर बताई जा रही है। समाचार लिखने तक वारदात के कारणों को स्पष्ट नहीं हो सका था।