logo

ममता भुइयां के प्रचार में जुटा राजद, जल्द पलामू पहुंचेंगे संजय प्रसाद यादव 

बो्ोन.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजद ने पलामू लोकसभा सीट में कई समीकरण को देखने के बाद ममता भुइयां को टिकट दिया है। ममता भुइयां ने कुछ दिनों पहले ही नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। राजद जोर- शोर से ममता भुइयां के प्रचार में जुट गया है। अब गोड्डा के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ममता भुइयां के प्रचार में जुटने वाले हैं। ममता भुइयां के प्रचार को लेकर वह जल्द ही पलामू पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि संजय प्रसाद यादव के पलामू पहुंचने से ममता भुइयां के प्रचार को और धार मिलेगी। 


बीडी राम से है ममता भुइयां का मुकाबला 
गौरतलब है कि कि राजद के कोटे में केवल एक सीट पलामू आया है। इसलिए इस सीट पर जीत दर्ज करने में राजद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। ममता भुइयां को टक्कर देने के लिए बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम हैं। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल का पलामू का इलाका मजबूत गढ़ रहा है। 2005 और 2007 में राष्ट्रीय जनता दल पलामू से लोकसभा चुनाव जीत चुका है। हुसैनाबाद, बिश्रामपुर, पांकी, छतरपुर और गढ़वा से राजद के विधायक भी रह चुके हैं। 


कब किसका रहा है कब्जा 
बता दें कि पलामू सीट पर शुरुआत के दिनों में कांग्रेस का दबदबा रहा। इसके बाद आरजेडी, वहीं अब यह सीट बीजेपी के पाले में है। इस सीट पर 1952 से अब तक यहां सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी ने पांच बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यहां से विष्णु दयाल राम सांसद चुने गए थे। 2014 में भी बीजेपी के विष्णु दयाल राम ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि पलामू लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।


 

Tags - RJD RJD News RJD Latest News RJD Sanjay Yadav Mamta Bhuyan RJD Mamta Bhuyan RJD busy in campaigning