logo

समाजवादी नेता सनाउल्लाह अंसारी के निधन पर राजद ने किया शोक सभा का आयोजन

rjd.jpeg

रांची  
समाजवादी नेता सनाउल्लाह अंसारी के निधन पर राजद ने शोक सभा का आयोजन किया। सभा का आयोजन धुर्वा विधानसभा गेस्ट हाउस में किया गया। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि सनाउल्लाह अंसारी लगभग 76 वर्ष के थे और वे जमशेदपुर में रहते थे। वे प्रखर समाजवादी नेता थे। कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और राजद अध्यक्ष लालू यादव यादव की नीति सिद्धांत के मानने वाले थे। साथ ही वे राजद के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे धर्मनिरपेक्षता के लिए सदैव संघर्षशील रहे। उनका निधन राजद के लिए अपूरणीय क्षति है। 

प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि सनाउल्लाह अंसारी राजद के अभिभावक थे। उनसे हमलोगों को काफी कुछ सीखने को मिलता था। उनका आकस्मिक निधन होने पर पार्टी की ओर से दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।  पार्टी की ओर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्र यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, आबिद अली, डॉ. मनोज कुमार, चंद्रशेखर भगत, इब्राहिम खान, त्रिपुरारी सिंह, सज्जाद अहमद अंसारी, रामकुमार यादव, शब्बर फातमी सहित अन्य ने शोक जताया 

Tags - RJDSanaullah Ansari condolenceJharkhand News