logo

15 करोड़ की लागत से बनेंगी गढ़वा विधानसभा में 6 सड़कें- मिथिलेश कुमार 

MSINGH3.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से करीब 14 किमी लंबी 6 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें गढ़वा प्रखंड में एक, रंका में 3, रमकंडा में एक तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण शामिल है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक व पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से निर्माण कार्य कराने का वादा किया था। वह वादा आज पूरा हो गया है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे प्रत्येक विकास कार्यां में विकास विरोधी लोग लगातार टांग अड़ा रहे हैं। लेकिन जनता के मनोबल के सामने उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। 

बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र कितासोती कला में टेगारी टांड़ टोला से तेनवर खेल मैदान तक 3 करोड़ 72 लाख की लागत से 3.45 किमी, रंका प्रखंड में रंका-सेवाडीह मुख्य पथ से रंका खूर्द होते हुए चिनियां मुख्य पथ तक 2 करोड़ 6 लाख की लागत से 1.86 किमी, सेवाडीह मुख्य पथ से उरांव टोला होते हुए मझिगावां तक 4 करोड़ 68 लाख की लागत से 4.3 किमी, ग्राम पिंडरा में दिनेश सिंह के घर से आंगनबाड़ी होते हुए मुख्य पथ तक 1 करोड़ 11 लाख की लागत से 1.1 किमी, रमकंडा प्रखंड में रमकंडा-रक्सी मुख्य पथ विनय सिंह के घर से नन्हक साव के घर होते हुए रमकंडा-भंडरिया पीडब्लयूडी पथ तक 1 करोड़ 32 लाख  की लागत से 1.4 किमी तथा चिनियां प्रखंड में रंका-चिनियां-कदवा पीडब्लयूडी पथ बॉस मोड़ से चौधरी टोला एवं भुईयां टोला तक 1 करोड़ 60 लाख की लागत से 1.5 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

मंत्री ठाकुर ने कहा कि ये सड़कें अतिमहत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों के निर्माण से 2 दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। यह मेरा वादा है। क्षेत्र वासियों से किये गये सारे वादे को एक-एक कर पूरा कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ गढ़वा की जनता ने सेवा का मौका दिया है उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की स्थिति काफी जर्जर थी। क्षेत्र के ग्रामीण काफी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे।


 

Tags - roads Garhwa assembly Mithilesh Kumar Jharkhand News News Jharkhand