logo

314 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को परोपकार कोष से दिया गया 93.30 लाख

रज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
परोपकार कोष से झारखंड पुलिस के 314 मृत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 93.30 लाख की सहायता राशि दी गई है। मालूम हो कि बीते 1 सितंबर को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक हुई थी। निर्णय लिया गया था कि आश्रितों को सहायता राशि दी जाए। उस दिन की बैठक में एडीजी मुख्यालय, एडीजी अभियान, आईजी प्रोविजन, डीआईजी कार्मिक, डीआईजी सीआईडी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल हुए थे। 


कहां किसे कितना 
रांची : 13, जमशेदपुर : 17, चतरा : 15, गिरिडीह : 07, पलामू : 01, गढ़वा : 11, कोडरमा : 03, सरायकेला : 02, चाईबासा : 09, धनबाद : 06, पाकुड : 04, देवघर : 01, दुमका : 08, खूंटी : 11, हजारीबाग : 10, होमगार्ड : 01,  निगरानी : 01, झारखंड जगुआर : 07, रेल जमशेदपुर : 10, रेल धनबाद : 15,  स्पेशल ब्रांच : 22, जैप और आईआरबी : 131, वायरलेस : 06, एसआईएसएफ : 02, टीटीएस जमशेदपुर : 01

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N