logo

शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रांची का RSS का शतक नाद घोष आयोजित  

rss0000.jpg

रांची
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष और विजयादशमी कार्यक्रम (22 सितम्बर से 2 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर विशेष शतक नाद घोष पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन जयपाल सिंह पार्क से शुरू होकर चडरी तालाब होते हुए फिरायालाल और शहीद चौक से होते हुए सम्पन्न हुआ, जिसमें 100 घोष वादकों ने भाग लिया।
महानगर में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कुल 60 स्थानों पर पथ संचलन और 160 स्थानों पर विजयादशमी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में पूरे महानगर के नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। घोष वादन के माध्यम से लोगों को सांकेतिक आमंत्रण भी दिया गया। पूरे आयोजन में प्रांत घोष प्रमुख, धनबाद निवासी मधुकर जी की सानिध्य प्राप्त रही।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News