logo

रांची में महिला की निर्ममता से हत्या, टांगी से काटकर पड़ोसी ने किया मर्डर

लोुीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला की टांगी से काटकर हत्या की गई है। अपनी दादी को बचाने गई पोती भी इस हमले में जख्मी हो गई है। घायल पोती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान दृष्टि मुंडा  के रूप में हुई है।


पड़ोसी से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अपने पड़ोसी सूरज से काफी दिनों से विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने बुजुर्ग महिला पर टांगी से हमला किया। आरोपी ने महिला का गला भी रेत दिया। इस दौरान जब बुजुर्ग महिला की पोती अपनी दादी को बचाने गई तो सूरज ने उस पर भी हमला कर दिया। 


हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि नगड़ी थाना क्षेत्र के कुंभा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी। बुजुर्ग महिला की पोती भी घायल है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags - anchi News Ranchi News Murder of woman Murder by hanging Murder of woman in Ranchi Jharkhand Crime Jharkhand News