logo

हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबरा गये हैं भगवाधारी : विनोद पांडेय

vinod4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेता पुलिस से उलझने का मन बनाकर आये थे। भगवाधारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबरा गये हैं। पर भाजपा के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी कामयाब नहीं होंगे। झारखंड के प्रति केंद्र की भाजपा सरकार का भेदभावपूर्ण रवैया जाहिर हो चुका है। देश का युवा समझदार है और वह भाजपा के भेदभाव और सांप्रदायिक खेल को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेपर्दा हो चुका है। राज्य के नौजवानों को हेमंत सरकार पर अटूट भरोसा है, इसका प्रमाण झारखंडी अधिकार मार्च में उमड़े युवाओं के सैलाब को देखकर मिल गया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है, यही वजह है कि वो बौखला उठी है।

Tags - हेमंत सोरेन विनोद पांडेय भाजपा Hemant Soren Vinod Pandey BJP