logo

रांची : 7 घंटे की पूछताछ के बाद साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ईडी कार्यालय से निकले बाहर

dc_sahebganj1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ईडी कार्यालय से बाहर निकल चुके हैं।  ईडी ने उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। उन्हें खनन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रामनिवास यादव पर खनन घोटाला के आरोपियों की मदद का आरोप है। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव से 23 जनवरी को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ हुई थी। बताया जाता है कि करीब 7 घंटे पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब देने में डीसी असहज दिखे थे। जवाब देने के लिए उन्होंने समय मांगी थी। ईडी ने डीसी को उनके अधिकारों का हवाला देते हुए पूछा कि अवैध खनन रोकने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीसी और एसपी की होती है, इसके बावजूद उनके जिले में खूब अवैध खनन और परिवहन का गया। इधर, सोमवार यानि 6 फरवरी को फिर से सुनवाई के लिए बुलाया है।