logo

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव पहुंचे ED कार्यालय, हो रही पूछताछ

dc_sahebganj.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। उनसे पूछताछ जारी है।  बता दें कि उन्हें खनन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रामनिवास यादव पर खनन घोटाला के आरोपियों की मदद का आरोप है।

साहिबगंज डीसी से दूसरी बार होगी पूछताछ
1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले को लेकर साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से कल यानि छह फरवरी को ईडी फिर पूछताछ करेगी। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव से 23 जनवरी को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ हुई थी। बताया जाता है कि करीब 7 घंटे पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब देने में डीसी असहज दिखे थे। जवाब देने के लिए उन्होंने समय मांगी थी। ईडी ने डीसी को उनके अधिकारों का हवाला देते हुए पूछा कि अवैध खनन रोकने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीसी और एसपी की होती है, इसके बावजूद उनके जिले में खूब अवैध खनन और परिवहन का गया। इधर, सोमवार यानि 6 फरवरी को फिर से सुनवाई के लिए बुलाया है।