logo

जमशेदपुर से समीर मोहंती JMM की तरफ से लड़ेंगे चुनाव

सदपोलूग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर से समीर मोहंती उम्मीदवार होंगे। समीर मोहंती बहरागोड़ा से वर्तमान में विधायक हैं। इंडिया गठबंधन ने झारखंड के सभी सीटों पर उम्मीवारों का ऐलान कर दिया है। सिर्फ एक जमशेदपुर सीट ही बाकी था उसका भी ऐलान हो गया। पहले तो जमशेदपुर को लेकर  कई नामों की चर्चा थी। बीच में जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के नाम की भी चर्चा हो रही थी। लेकिन आखिरकार समीर मोहंती के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी है। बता दें कि झामुमो द्वारा इससे पहले चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत पांच सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं। सात सीटें कांग्रेस, राजद व भाकपा माले को एक-एक सीट मिली है। समीर मोहंती के सामने बीजेपी से विद्युत वरण महतो प्रत्याशी के तौर पर हैं। 

Tags - Sameer Mohanty Sameer Mohanty JamshedpurJAMSHEDPUR LOKSABHA