द फॉलोअप डेस्क
गुमला के भरनो में शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा ब्लॉक चौक भरनो में बने पूजा पंडाल का सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा, नगड़ी प्रमुख मधुवा कच्छप, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति सहित अन्य अतिथियों और समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा पंडाल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही समीर उरांव ने प्रतिमा का पट खोलकर माता रानी का दर्शन किया। आचार्य गौतम मिश्रा के द्वारा सभी को विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, और माता रानी के चरणों में माथा टेककर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की। सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के बीच मां का प्रसाद भी वितरित किया गया।
इसके बाद, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव और जिप अध्यक्ष किरण माला बड़ा भरनो के स्कूल चौक स्थित शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां आचार्य सुदर्शन मिश्रा और भारत भूषण मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों को पंडाल का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद बाजार टांड स्थित श्री विष्णु मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां पूजा अर्चना की गई। आचार्य अवधेश मिश्रा ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां आचार्य ऋषिकेश मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। सभी पूजा पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों ने समीर उरांव और किरण माला बड़ा का स्वागत किया और उन्हें श्रीफल प्रदान किया।
इस दौरान उन्होंने सभी पूजा पंडालों में मां का दर्शन कर माथा टेकते हुए राज्य और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी और क्षेत्रवासियों को नवरात्र, दशहरा और विजय दशमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, भोला प्रसाद केशरी, रामनंदन साही, डॉ. अनूप कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडा, अशोक कुमार केशरी, श्रीकांत केसरी, सुदामा केशरी, शंभू केसरी, मुकेश सिंह, संजय गुप्ता, मुरारी केसरी, शिव सिंह, पीके सिंह, सुधीर ओहदार, बिट्टू गुप्ता, मनोहर लाल, शिवचरण बारला, बजरंग केशरी, सतीश केशरी, अभिषेक केशरी, लखन सिंह, मुकेश उरांव, शंकर उरांव, सुनील केशरी, रामदास केशरी, शम्भू केशरी, गया प्रसाद केशरी, मनोहर केशरी, अर्जुन सिंह, रतन केशरी, गोपाल सिंह, कैलाश केशरी, हेमंत केशरी, प्रेम केशरी, चंद्रमोहन महतो, टिंकू केशरी, देवकुमार गुप्ता, अवधेश साहू, वीरेंद्र सिंह, जयदीप गिरी, दीपक अधिकारी, अनुराग मिश्रा, राजेश प्रसाद केशरी, रामधार सिंह, देवराज सिंह, अंकित मिश्रा सहित सभी पूजा समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।
