भाषणों में मारने-काटने की बात कहना सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं
रांची : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के उपाध्यक्ष संजय मेहता ने अपने अध्यक्ष को पत्र लिखकर कई तरह के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि संगठन में वैचारिक प्रतिबद्धता की कमी है। बुद्धिजीवी वर्ग उनके भाषणों में सुधार चाहता है, सभ्य समाज में मारने-काटने की बात कहना स्वीकार्य नहीं है।
मुझे जो सूचना मिली है उसके अनुसार संगठन में टिकट की दावेदारी के लिए 5100 रुपये की राशि के साथ आवेदन मांगा गया था। पत्र में उन्होंने 17 बिन्दुओं पर बात की है। उन्होंने कहा है कि संगठन में जो युवा जुड़ रहे हैं उन्हें पूरा सम्मान नहीं दिया जा रहा है।
उनका आरोप है कि संगठन के विस्तार में कई संघर्षशील साथियों का नाम छूट गया है।
हालांकि, संजय मेहता के आरोपों पर पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा है कि उन्हें सारी बातें पार्टी फोरम में रखनी चाहिए। उन्हें कोर कमिटी की बैठक में बातें रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की जगह उन्हें पार्टी फोरम में बात रखनी चाहिए। वे प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं।