logo

संथाल परगना दौरे पर बाबूलाल मरांडी ने SIR और बूथ मजबूती पर दिया जोर, बंगाल में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

BABULAL_PAKUD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

संथाल परगना दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार देर शाम पाकुड़ परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और बूथ मजबूती पर जोर दिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कहा कि अप्रैल से शुरू होने वाले मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में मृत व्यक्तियों, बाहर रहने वालों, एक से अधिक जगहों पर नाम दर्ज लोगों और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2003 में सूची में शामिल परिवारों को ही नए अपडेट में जोड़ा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बूथ की मजबूती सीधे चुनावी नतीजों से जुड़ी है। चुनाव के बाद संगठन को मजबूत बनाए रखना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रहें, बूथ मजबूत करें और बाहरी तत्वों पर कड़ी नजर रखें, ताकि स्थानीय जनता की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित हो सके। बाबूलाल ने मीडिया से बातचीत बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं झारखंड में भी भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लोगों का खुशहाल जीवन सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही आदिवासियों और आम जनता के हितों की रक्षक है और खनिज संपदा की तस्करी एवं सरकारी राजस्व के नुकसान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यशाला में बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन, सदस्यता अभियान और जनहित की समस्याओं में सक्रिय रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण और बूथ सुदृढ़ीकरण को पार्टी की जीत के लिए अहम रणनीति बताया। यह कार्यशाला न केवल चुनावी तैयारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थी, बल्कि स्थानीय जनता की सुरक्षा और विकास पर भाजपा की प्राथमिकताओं को भी उजागर करती है।

Tags - Santhal Pargana tour former Chief Minister leader of opposition Babulal Marandi Pakur parishad BJP workers address party victory voter list special deep revision campaign booth strengthening BJP district president Sarita Murmu officials welcome