logo

टेल्को में 15 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, करणी सेना का किया गया सम्मान

unketie.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेल्को कॉलोनी स्थित तरुण बॉयज़ क्लब द्वारा 15 फीट ऊंची मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती के चरणों में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान तरुण बॉयज़ क्लब की ओर से करणी सेना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। करणी सेना के योगदान और सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मोहित सिंह, आशीष कुमार सिंह, श्रवण सिंह, कमल सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित राज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन भक्तिमय, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates Jamshedpur News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur news  Jamshedpur  News Jamshedpur news Updates latest naxal in Jamshedpur Jamshedpur News updates jamshedpur News Updates jamshedpur news in H