logo

नहीं रही ओरमांझी जू की 'सरस्वती', इस वजह से गई बाघिन की जान

birsa_munda_tigress.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित भगवान बिसरा जैविक उद्यान से एक बुरी खबर सामने आई है। रविवार सुबह जू में रह रही सरस्वती नामक बाघिन की मौत हो गई। बाघिन की उम्र 5 साल 10 महीने थी। वह बीते 12 दिनों से बीमार थी। पशु चिकित्सकों के अनुसार सरस्वती की मौत किडनी संक्रमण के कारण हुई है। जू में बने शवगृह में ही बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि सरस्वती की जन्म और मृत्यु ओरमांझी जू में ही हुई है। 


22 नवंबर से बिगड़ी थी तबीयत
सरस्वती की मौत को लेकर जू के डॉ ओम प्रकाश साहू का कहना है कि उसकी तबीयत 22 नवंबर से बिगड़ी थी। इसके इसके बाद जांच के लिए खून भेजा गया। जांच रिपोर्ट में किडनी में संक्रमण की जानकारी मिली। जिसका इलाज चल रहा था लेकिन कोई सुधार नहीं होने के कारण 30 नवंबर को एक बार फिर से खून जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में इस बार किडनी से जुड़ी बीमारी सामने आई। इसके बाद सरस्वती को लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा था। इसी बीच 3 दिसंबर की सुबह लगभग 3 बजे उसकी मौत हो गई।


अब जू में बचे 8 बाध-बाघिन  
जू के डॉ ओम प्रकाश साहू ने आगे कहा सरस्वती की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम भी किया है। सरस्वती का पोस्टमार्टम के लिए केक वेटरनरी कॉलेज के डॉक्टर एमके गुप्ता डॉक्टर संजीव कुमार के साथ मिलकर किया गया। पोस्टमार्टम में भी किडनी संक्रमण की बात ही सामने आई है। सरस्वती की मौत के बाद जू में अब 8 बाध-बाघिन बच गए हैं।  इसमें नर जावा व मल्लिक और मादा गौरी, अनुष्का, लक्ष्मी, कृष्णा, कावेरी और ताप्ती शामिल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N