logo

पाकुड़ में सरदार @150 यूनिटी मार्च, 3 किलोमीटर पदयात्रा से गूंजा एकता का संदेश

ndhjbre.jpg

नंदलाल तुरी
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत द्वारा संचालित विकसित भारत पर पदयात्रा एवं ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन सोमवार को पाकुड़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हो मुर्मू पार्क से हुई, जहां से मुख्य सड़क होते हुए पदयात्रा बैंक कॉलोनी स्टेडियम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंची।
उप विकास आयुक्त महेश कुमार संतालीया ने हरी झंडी दिखाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की रथ एवं पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बैंक कॉलोनी स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी उप विकास आयुक्त सहित सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट और एस्कॉर्ट टीम बड़ी संख्या में शामिल हुई। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करना था। उप विकास आयुक्त ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के संदेश के साथ 3 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति और एकता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी दी।


 

Tags - latest pakur News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates pakur pakur News Updates latest pakur News pakur News in hindi pakur Updates in hindi latest pakur news