द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी की शुरुआत पपरवाटांड से हुई, जिसमें डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत जिले के कई वरीय अधिकारी, कर्मचारी और काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और पपरवाटांड से दौड़ते हुए शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक पहुंचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश देने वाले नारे भी लगाए।.jpg)
वही झंडा मैदान से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में विनय कुमार सिंह,कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, प्रोफेसर विनीता कुमारी, हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकेश जालान,कवि राज,आदित्य राज,प्रकाश दास सहित कई बच्चे रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल हुए।
बड़ा चौक पहुंचने पर डीसी और एसपी ने राष्ट्रवासियों को सरदार पटेल की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता कायम करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।