logo

जमशेदपुर : सरयू राय 1.96 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

saryu8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को डिमना चौक के समीप एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कुल 1,96,52,226 रुपये की लागत से बनने वाली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 1,55,13,020 रुपये की लागत से पूर्ण हुई योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 41,39,206 रुपये की लागत से शुरू होने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया। ये सभी योजनाएं विधायक निधि से स्वीकृत थीं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन किए गए कार्यों में मानगो, शंकोसाई, बैस्टिन नगर, कुंदर बस्ती, आदर्श नगर, दलमा बेस कॉलोनी, बालिगुमा, नीलगिरी कॉलोनी, हिल व्यू कॉलोनी, डिमना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती और अन्य क्षेत्रों में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण, आरसीसी रोड, नाली निर्माण, कलवर्ट निर्माण, ढक्कन सहित नाली मरम्मत, प्रवेश द्वार निर्माण, डीप बोरिंग, जलमीनार, चापाकल और शौचालय सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल थे। कुल मिलाकर इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना, जलनिकासी की समस्याओं का समाधान करना, और जनसुविधाओं का विस्तार करना था।
शिलान्यास किए गए कार्यों में शीतला मंदिर के पास पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, उलीडीह टैंक रोड में पीसीसी रोड निर्माण, गौड़ बस्ती शिव मंदिर में चापाकल अधिष्ठापन, हिल व्यू कॉलोनी में आरसीसी नाली निर्माण, डिमना बस्ती और अन्य इलाकों में सड़क एवं नाली निर्माण, सामुदायिक भवन के पास डीप बोरिंग और सौंदर्यीकरण, श्याम नगर और महावीर कॉलोनी में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण तथा कलवर्ट निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल हैं।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता मयंक कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार के साथ कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इनमें सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मस्तान सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, नीरू सिंह, मुन्ना सिंह, बिजेंद्र सिंह, ममता सिंह, लालू गौड़, विनोद राय, नित्यानंद सिन्हा, श्याम सिंह, अनिमेष सिन्हा, निसार अहमद, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झून्ना, फातिमा शाहीन, संजीव मुखर्जी, राजीव सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे योजनाओं की निगरानी में सहयोग करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या उनके कार्यालय को दें।



 

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur updates Jamshedpur updates in hindi Saryu Roy News Saryu Roy news Updates latest Saryu roy news Saryu Roy news updates Latest jharkhand News latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates Jamshedpur News in hindi late